फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man stabbed to death in land dispute in azamgarh

आजमगढ़ में हत्या: जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों में हुआ विवाद, चाकू से हमला कर वृद्ध को उतारा मौत के घाट

Tue, 07 May 2024 10:27 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 07 May 2024 10:27 AM IST
सार

आजमगढ़ जिले में भाई ही भाई का दुश्मन बन बैठा। जमीनी विवाद में एक भाई और उसके बेटे ने चाकू से हमला कर वृद्ध की हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।  

विज्ञापन
Old man stabbed to death in land dispute in azamgarh
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के खुटौली गांव में भूमि के बंटवारे के विवाद में मंगलवार की सुबह एक वृद्ध की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। घटना को मृतक के भाई व भतीजे ने ही अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव के लोधी के पूरा निवासी सुरेंद्र व राजेंद्र सगे भाई थे। सुरेंद्र एयरफोर्स में नौकरी करते थे और राजेंद्र घर पर खेतीबाड़ी करते थे। वर्तमान में सेवानिवृत्त होकर सुरेंद्र भी घर आ गए थे। इस दौरान दोनों भाइयो में भूमि बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। सोमवार की रात भी मामले को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


इधर, मंगलवार की सुबह पांच बजे भी विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान सुरेंद्र व उसके पुत्र योगेश ने राजेंद्र (60) पर चाकू से हमला कर दिया। शोर होने पर ग्रामीण जुटे तो पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। जब तक राजेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी सुरेंद्र का एक पुत्र कमलेश राजेंद्र के साथ ही रहता था। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। कमलेश ने ही तहरीर भी दी, जिसमें उसने राजेंद्र की हत्या में अपने पिता सुरेंद्र व भाई योगेश को नामजद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed