फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man's body found hanging on tree, shadow weeds

पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव, छाया मातम

Sat, 22 May 2021 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Old man's body found hanging on tree, shadow weeds
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भोरमपुर गांव निवासी एक वृद्ध का शव गांव के प्राथमिक विद्यालय के पीछे आम के पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

भोरमपुर गांव निवासी 65 वर्षीय खरपत्तू कहार पुत्र भगेलू रोजीरोटी के लिए कोलकाता में रहता था। वहां वह ट्रक चलाता था। चार माह पूर्व ही वह कोलकाता से वापस लौट आया था। शनिवार को दिन में 1:50 बजे वह शौच जाने की बात कह कर घर से निकला। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू किया। पुत्र अंशु प्राथमिक विद्यालय के पीछे आम के बाग में पहुंचा तो एक पेड़ से पिता का शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई। मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। इसके बाद पंचनामा कर शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार मृतक कुछ दिनों से परेशान लग रहा था और गुमसुम रहता था। वह एक पुत्र व तीन पुत्रियों का पिता था। दो पुत्रियों का ब्याह उसने कर दिया था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed