फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man dies in collision of two autos, one injured

दो आटो की टक्कर में वृद्ध की मौत, एक घायल

Sat, 22 May 2021 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in collision of two autos, one injured
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी तिराहे पर शनिवार को दिन में सड़क किनारे खड़े आटो में दूसरे आटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दूसरे आटो में आगे की सीट पर चालक के साथ बैठे दो यात्री घायल हो गए। जब तक दोनों के इलाज की व्यवस्था होती तब तक गंभीररूप से घायल वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दूसरे व्यक्ति का पैर टूट गया था, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महराजगंज कस्बा निवासी 62 वर्षीय भैरो प्रसाद गुप्ता पुत्र स्व. त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता शनिवार को अपने बेटी के घर कंधरापुर जाने के लिए घर से निकले। महराजगंज कस्बे से वो आटो पर सवार हुए। आटो कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी बाजार में पहुंचा था कि तिराहे पर पहले से खड़े एक अन्य आटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। भैरो प्रसाद आटो में अगली सीट पर चालक के साथ ही बैठे थे। जिसके चलते हादसे में वो और एक अन्य सवार गंभीररूप से घायल हो गए। भैरो प्रसाद को गंभीर चोट आयी थी। जब तक दोनों घायलों को इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था होती तब तक भैरो प्रसाद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर कंधरापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल स्थानीय अस्पताल भेज कर भर्ती कराया। उसका पैर टूट गया था। वहीं मृतक के शव को कब्जे में लेकर थाने चली गई। परिजनों के थाने पर पहुंचने पर शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed