फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old laborer dies after being cut by train

ट्रेन से कट कर वृद्ध मजदूर की हुई मौत

Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Old laborer dies after being cut by train
मुबारकपुर/अमिलो। थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर बुधवार की सुबह एक वृद्ध की लाश मिली। मृतक मजदूर था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बिंदवल जयराजपुर गांव निवासी श्यामदेव राजभर(65) पुत्र अवधू राजभर बचपन से ही मुबारकपुर के कस्बा सराय स्थित अपने बुआ के घर रहता था। यहां पर वह मजदूरी आदि कर अपना भरण पोषण करता था। मंगलवार की सुबह रोज की भांति वह मजदूरी करने के लिए घर से निकला था लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। परिवार वाले अपने स्तर से रात में उसकी खोजबीन भी किया। बुधवार की सुबह ग्रामीण शौच आदि के लिए निकले तो गांव के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटा शव देखा। शव की शिनाख्त श्यामदेव राजभर(65) के रुप में की गई। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवन यापन करता था। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही उनमें कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed