{"_id":"68b09cc11d9f0b058301ccbc","slug":"officials-will-monitor-feeders-with-high-line-losses-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-136532-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों की अधिकारी करेंगे निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों की अधिकारी करेंगे निगरानी
विज्ञापन
आजमगढ़। अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों पर लाइन लॉस को कम करने की जिम्मेदारी खुद निगम के अधिकारी संभालेंगे। इसके अलावा अन्य फीडरों की जिम्मेदारी निगम में संविदा और आउससोर्स के कर्मचारी देखेंगे। आजमगढ़ द्वितीय सर्किल में वितरण खंड फूुलपुर, कप्तानगंज और मुबारकपुर आते हैं। इन वितरण खंडों में 110 फीडर बने हैं। इसके माध्यम से लोगों तक बिजली की आपूर्ति होती है। मुबारकपुर बुनकर बहुल क्षेत्र हैं यहां पर बिजली का उपयोग अधिक होता है। वर्तमान समय में प्रतिदिन जिले में 440 से 445 मेगावाट बिजली प्रतिदिन खर्च हो रही है।
निगम के लाख प्रयास के बाद भी बिजली चोरी पर प्रभावी लगाम नहीं लग पा रहा है। आए दिन बिजली चोरी के मामले में मुकदमे दर्ज हो रहे हैं। अब फीडरों पर लाइन लॉस कम करने, शत प्रतिशत बिजली बिल वसूलने और उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए निगम की तरफ से नई पहल की शुरूआत की गई है।
इसके तहत अधिक लाइनलॉस वालों फीडरों पर लाइनलॉस कम करने के लिए अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, एसडीओ, जेई और टीजी टू को लगाया गया है, जबकि अन्य फीडरों पर निगम के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को लगाया गया है। अधिक लाइनलॉस वाले फीडरों से जुड़े एक- एक घरों की चेकिंग की जाएगी। जो चोरी से बिजली का उपयोग करते पाए जाएंगे उन पर एफआईआर दर्ज होगा, साथ ही जो उपभोक्ता भार से अधिक बिजली का उपयोग करते पाए जाएंगे उनकी भारवृद्धि की जाएगी। यह सब कार्यों को करते हुए निगम के निर्देश पर अधिक लाइनलॉस वाले फीडरों पर आगामी अक्टूबर माह तक तीन प्रतिशत और मार्च 2026 तक 30 प्रतिशत लाइन लॉस को कम करना है।