फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers and employees took oath of fundamental duties of the constitution

अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली संविधान के मौलक कर्तव्यों की शपथ

Fri, 26 Nov 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Officers and employees took oath of fundamental duties of the constitution
आजमगढ़। संविधान दिवस पर शुक्रवार को जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों में संविधान पाठ किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यों, संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं और राष्ट्रीय प्रतीकों के आदर करने की शपथ ली।
विज्ञापन

अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने शुक्रवार को कमिश्नरी कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के अनुसार काम करने की शपथ दिलाई। अपर आयुक्त (न्यायिक) हंसराज, प्रशासनिक अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी, तीनों शासकीय अधिवक्ता सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राजेश कुमार ने संविधान दिवस के अवसर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर मार्ल्यापण किया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान के प्रति निष्ठा एवं अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हम अपने जीवन को कैसे आगे बढ़ाएं, इसके लिए कानून की जरूरत है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा सिविल कोर्ट, दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएसशन आजमगढ़, कमिश्नरी बार एसोसिएशन में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा सुना गया।
विज्ञापन

हॉल ऑफ जस्टिस में मनाया गया संविधान दिवस
आजमगढ़। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश चंद की अध्यक्षता में ‘हॉल ऑफ जस्टिस’ जनपद न्यायालय में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान में निष्ठा एवं उसका पालन सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। मौलिक कर्तव्यों के बारे में बताया गया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान को आज ही के दिन अंगीकार किया गया था। भारतीय संविधान की सफलता का मूल आधार संविधान सभा में भारतीय समाज के हर छोटे बड़े वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की कोशिश करना है। संविधान सभा के प्रारूप समिति के सभापति डा. बीआर आंबेडकर ने ही संविधान प्रारूप का प्रस्ताव रखा था। इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव अनीता भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed