{"_id":"681a54c163f97a3009021e88","slug":"officers-and-employees-present-in-the-sampoorna-samadhan-diwas-were-found-watching-reels-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-131129-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रील्स देखते मिले संपूर्ण समाधान दिवस \nमें मौजूद अधिकारी और कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रील्स देखते मिले संपूर्ण समाधान दिवस में मौजूद अधिकारी और कर्मचारी
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया। वायरल वीडियो ने सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जनसुनवाई के दौरान, जब फरियादी अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे, तब कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया पर रील्स देखने में व्यस्त थे।
यह घटना किसी फरियादी या उपस्थित व्यक्ति द्वारा कैमरे में कैद कर ली गई और वीडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे सरकारी कार्यालयों में लापरवाही और जवाबदेही की कमी का प्रतीक बताया। वायरल वीडियो के बाद सदर तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुनील धनवंत ने मामले में कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकारी कार्यों के खिलाफ है। वीडियो में दिख रहे अधिकारियों और कर्मचारियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
एसडीएम ने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तहसील में सख्त निगरानी रखी जाएगी और कर्मचारियों को जनसुनवाई के दौरान मोबाइल के अनावश्यक उपयोग से बचने के निर्देश दिए गए हैं।