फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Of middle school died after being crushed by vehicle

अधेड़ की स्कूल वाहन से कुचलकर जान गई

Wed, 30 Sep 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 30 Sep 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Of middle school died after being crushed by vehicle
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया बाजार के पास मंगलवार की सुबह अनियंत्रित स्कूल वाहन से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। वह बाजार के दूकानदार के घर दूध देने जा रहा था। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर फूलपुर- निजामाबाद मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम फूलपुर के आश्वासन पर करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कौड़िया गांव निवासी रामसागर यादव (55) तीन बेटों का पिता था। उसके बेटे बाहर रहकर नौकरी करते हैं। जबकि वह घर पर खेतीबारी का काम देखता था।

राम सागर नित्य की भांति मंगलवार की सुबह करीब सात बजे घर से दूध लेकर साइकल से कौड़िया बाजार में एक दूकानदार के घर पहुंचाने जा रहा था। जैसे ही वह कौड़िया बाजार के समीप निजामाबाद-फूलपुर मार्ग पर पहूुंचा था कि पीछे से तेज गति से गुजर रही स्कूली पिकअप ने उसकी साइकल में जोरदार टक्कर मारी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


लोग जब तक उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। घटना से लोग गुस्सा हो उठे और रामसागर की लाश सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीण आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर एसडीएम, सीओ और कोतवाल फूलपुर मौके पर पहुंचे। एसडीएम अनिल कुमार सिंह के आश्वासन पर सुबह सात बजे से लगा जाम करीब ढाई घंटे बाद समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। हालांकि पुलिस ने इसके बाद काफी मक्कत के बाद यातायात दुरुस्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed