फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Number of AIDS patients decreasing continuously for three years

तीन वर्षों से लगातार घट रही एड्स मरीजों की संख्या

Wed, 01 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Number of AIDS patients decreasing continuously for three years
आजमगढ़। जिले में एडस मरीजों की संख्या में लगातार कमी हो रही है। जिले में लगातार चलए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम का परिणाम है कि पिछले तीन वर्षों से लगातार एड्स मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है ताकि लोगों को इससे बचाया जा सके।
विज्ञापन

जिले के जिन क्षेत्रों में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी हैं, वहां पर जागरूकता कैंप लगाया जा रहा है, जिससे मरीजों की संख्या को कम किया जा सके। जिले में तीन वर्षों से लगातार एड्स मरीजों की संख्या लगातार कम हो रही है। एक अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 तक कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 706 थी, जिसमें 72 की मौत हो गई। एक अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2021 तक यह संख्या कम होकर 384 रह गई, इसमें से 14 की मौत हुई। जबकि एक अप्रैल 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक यह संख्या 238 है, इसमें 14 की मौत हो गई है। जिले में नौ इंटीग्रेटेड काउंसलिंग ट्रीटमेंट सेंटर बनाए गए हैं, जहां इन मरीजों की जांच होती है। जिले में दो और सेंटर प्रस्तावित है जिसका निर्माण बहुत जल्द हो जाएगा। ऐसे में यह संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। इसके साथ ही जिले में गोष्ठियां, जागरूकता रैलियों के माध्यम से लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाता है, जिससे संक्रमण से बचाव हो सके।
विज्ञापन

संक्रमण की स्थिति
अवधि कुल मरीज मृत्यु बाहर भेजे
2011 से 2012 627 64 164
2012 से 2013 934 129 114
2013 से 2014 526 111 80
2014 से 2015 759 113 55
2015 से 2016 604 94 51
2017 से 2018 892 33 36
2018 से 2019 533 15 12
जिले में नौ इंटीग्रेटेड काउंसलिंग ट्रीटमेंट सेंटर बनाए गए हैं, जहां इन मरीजों की जांच होती है। जिले में दो और सेंटर प्रस्तावित है जिसका निर्माण बहुत जल्द हो जाएगा। ऐसे में यह संख्या बढ़कर 11 हो जाएगी। इसके साथ ही जिले में गोष्ठियां, जागरूकता रैलियों के माध्यम से लोगों को इस बीमारी के बारे में जागरूक किया जाता है, जिससे संक्रमण से बचाव हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. परवजे अख्तर, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed