फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NP EO did one hour teaching work

नपं ईओ ने एक घंटे किया शिक्षण कार्य

Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
NP EO did one hour teaching work
विद्यालय से समाज को जोड़ने और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए टीम अभिमन्यु द्वारा कंपोजिट विद्यालय सरायमीर द्वितीय में सपनों की उड़ान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नगर पंचायत सरायमीर के अधिशासी अधिकारी रंग बहादुर सिंह ने विद्यालय पहुंचकर एक घंटे शिक्षण कार्य किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बच्चों को शासन के घटकों विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका के कार्य एवं दायित्वों के बारे में बताया। रंग बहादुर सिंह ने बाल अधिकारों के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया। बच्चों को मटका फोड़ खेल भी खिलाया, बच्चे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि टीम अभिमन्यु द्वारा समाज को विद्यालय से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। शिक्षिका रश्मि मौर्या ने कहा कि प्रतिदिन समाज के प्रबुद्ध लोग हमारे इस अभियान से जुड़कर बच्चों को कुछ ना कुछ नया सिखा रहे हैं। आगामी आने वाले दिनों में तमाम संस्थाएं भी विद्यालय से जुड़ेंगी और बच्चों को उनके भविष्य निर्माण के लिए मार्गदर्शित करेंगी। इस मौके पर अभिमन्यु यादव, रश्मि मौर्य, भवानी सिंह, शैलेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed