फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now you will not get entry in school if you wear half shirt

अब हाफ शर्ट पहनी तो नहीं मिलेगी स्कूल में एंट्री

Thu, 17 Nov 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Now you will not get entry in school if you wear half shirt
आजमगढ़। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग ने अलर्ट जारी किया है। स्कूली बच्चों को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों के हॉफ शर्ट पहनकर आने पर रोक लगा दी गई है। वहीं स्कूलों के आसपास जल जमाव नहीं हो, इसके लिए भी कवायद शुरू की जाएगी। ताकि बच्चे सुरक्षित व स्वस्थ रहें। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालत यह है कि अब बच्चे भी इसकी गिरफ्त में आने लगे हैं। हालांकि जांच कराने में डेंगू की पुष्टि तो नहीं हो रही लेकिन उनका प्लेटलेट घट जा रहा जिससे उनकी जान भी खतरे में पड़ जा रही है। ठंड बढ़ने पर भी डेंगू का असर कम नहीं हो रहा है। जबकि हर साल ठंड के मौसम में डेंगू का मच्छर मरने से बीमारी का असर कम हो जाता था।
विज्ञापन

इसे देखते हुए प्रदेश स्तर से अलर्ट जारी किया गया है। बेसिक स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के हॉफ शर्ट पहनकर स्कूल आने पर रोक लगा दी गई है। फुल शर्ट पहनकर ही स्कूल आने पर कक्षा में प्रवेश मिलेगा। वहीं शिक्षक स्कूल परिसर के आसपास जल जमाव की समस्या के निदान के साथ ही छात्र-छात्राओं को भी बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करेंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि छात्र-छात्राओं व अभिभावकों को इस ओर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed