फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now you can change your name and address online in learning DL

Azamgarh News: लर्निंग डीएल में अब ऑनलाइन कर सकेंगे नाम और पता संशोधन

Sat, 19 Jul 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now you can change your name and address online in learning DL
आजमगढ़। परिवहन विभाग ने लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) में नाम और पता संशोधन की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। इससे पहले इस कार्य के लिए आवेदकों को परिवहन कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे लेकिन अब यह प्रक्रिया सरल और डिजिटल हो गई है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से पहले ही ड्राइविंग लाइसेंस, डुप्लीकेट पंजीकरण प्रमाणपत्र, वाहन पंजीकरण, अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी), और वाहन स्थानांतरण जैसी अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। हालांकि, लर्निंग डीएल में नाम और पता में बदलाव के लिए अभी तक मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जाती थी। अब इस प्रक्रिया को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट कर दिया गया है। एआरटीओ वीडी मिश्रा ने बताया कि लर्निंग डीएल में नाम या पता संशोधन के लिए आवेदक परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://parivahan.gov.in पर जाकर संबंधित सेवा का लाभ ले सकते हैं। सुविधा से आवेदकों का समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी और फिजिकल सत्यापन जैसी जटिलताओं से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

ऑनलाइन संशोधन की इस प्रकार है प्रक्रिया

वेबसाइट पर जाएं और Driving License Related Services विकल्प चुनें।
अपने राज्य का चयन करें।
लर्निंग लाइसेंस सेक्शन में जाएं।
नाम या पता संशोधन के विकल्प पर क्लिक करें।
आधार प्रमाणीकरण करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन को सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed