फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now villagers afraid of intersection

अब ग्रामीणों को कटान का डर

Tue, 26 Jul 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 26 Jul 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Now villagers afraid of intersection
घाघरा में उफान
घाघरा नदी के जलस्तर में विगत दो दिनों से जारी घटाव का क्रम सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जलस्तर घटने से ग्रामीणों ने जहां राहत की सांस ली है वहीं अब उन्हें कटान का डर भी सताने लगा है। 
विज्ञापन


घाघरा नदी विगत तीन दिनों से घटाव पर है लेकिन अभी भी नदी का जलस्तर खतरा बिंदू से ऊपर ही है। क्षेत्र के हाजीपुर से चक्की हाजीपुर,  शाहडीह से बाकाबुढन पट्टी, नैनी जोर से देवारा खास राजा, मानिकपुर अभ्भनपट्टी, खरैलिया से सोनौरा आदि लगभग 15 गांवों के संपर्क मार्ग अभी भी जलमग्न हैं। इसके कारण लोगों का आवागमन बाधित है। प्रशासन ने क्षेत्र में छह नाव लगाई है लेकिन आबादी को देखते हुए यह संख्या काफी कम है।
विज्ञापन


जलभराव के चलते पशुपालकों के सामने चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। नाव कम होने से पशुओं के चारे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। लोग गहरे पानी में घुसकर पशुओं के चारे कीव्यवस्था कर रहे हैं। रविवार की शाम नदी का जलस्तर डिघिया नाले पर 71.06 मीटर था और बदरहुंआ नाले पर 71.90 मीटर था। जो सोमवार की शाम चार बजे डिघिया नाले पर घटकर 70.88 मीटर और बदरहुंआ नाले पर 71.72 मीटर पर पहुंच गया। दोनों नालों पर नदी का जलस्तर अभी भी खतरा बिंदू से ऊपर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed