फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now there will be random checking of mid day meals, a joint committee will be formed

Azamgarh News: मध्याह्न भोजन की अब होगी रैंडम जांच, गठित होगी संयुक्त समिति

Sun, 22 Jun 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Now there will be random checking of mid day meals, a joint committee will be formed
आजमगढ़। पीएम पोषण योजना के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों और आश्रम पद्धति विद्यालयों में बनने वाले मध्याह्न भोजन की अब गुणवत्ता जांच रैंडम तरीके से की जाएगी। शासन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की संयुक्त जांच समिति गठित की जा रही है। इसका आदेश खाद्य सुरक्षा तथा औषधि प्रशासन के आयुक्त की ओर से जारी किया गया है।
विज्ञापन

आदेश में कहा गया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जन जीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम के लिए समिति गठित है। समिति की बैठक में पीएम पोषण योजना के तहत बन रहे भोजन की संयुक्त सैंपलिंग और जांच की आवश्यकता महसूस की गई। समिति ने फैसला लिया कि जिलों में इस भोजन का रेंडम निरीक्षण किया जाए। इसके लिए संयुक्त जांच समिति गठित की जाए, जिसमें खाद्य सुरक्षा विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हों। इस फैसले के तहत समिति के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग के जनपदीय व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की सदस्यता वाली समिति के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। आदेश में कहा गया कि जांच अधिकारी द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सैंपलिंग किए जाने के दिन भोजन में प्रयुक्त खाद्य सामग्रियों के क्रय संबंधी अभिलेख, साक्ष्य व जानकारी भी एकत्रित कर ली जाए, जिससे सैंपल मानक के अनुरूप न पाए जाने की स्थिति में उचित कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


शासन की ओर से निर्देश आया कि मध्याह्न भोजन की रैंडम जांच की जाए। आदेश के बाद बीएसए को भी निर्देश दिया गया है। अब विद्यालयों में जांच करने के लिए संयुक्त जांच समिति गठित की जाएगी। समय-समय पर प्रशासनिक व विभागीय अधिकारी यहां भोजन की गुणवत्ता की जांच करते हैं।- मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed