फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now the second dose of vaccine will be taken on Saturday

अब शनिवार को लगेगा दूसरी डोज का टीका

Fri, 13 Aug 2021 10:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Now the second dose of vaccine will be taken on Saturday
कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज के प्रति गंभीर लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक लाने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने अब सप्ताह का एक दिन शनिवार सिर्फ दूसरे डोज के टीकाकरण के लिए आरक्षित कर दिया है। सोमवार से शुक्रवार तक पूर्व की भांति ही टीकाकरण कार्य होगा।
विज्ञापन

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद द्वारा जारी निर्देश के अनुसार शनिवार को अब सिर्पु दूसरा डोज लगवाने वालों का ही टीकाकरण सभी केंद्रों पर किया जाएगा। प्रथम डोज शनिवार को किसी को भी नहीं लगाया जाएगा। इसके तहत पहले से स्लाट बुक करा लिए लोगों के लिए सुबह नौ से 11 बजे तक का समय टीकाकरण के लिए निर्धारित किया गया है। 11 बजे से पांच बजे तक बिना पूर्व स्लाट बुक कराए केंद्र पर पहुंचे लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत जिले में भी शनिवार से कवायद शुरू कर दी जाएगी। सीधे बूथों पर पहुंच कर दूसरा डोज लगवाने वालों को मोबाइल व आधार कार्ड लेकर आना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था पहला डोज लगवा चुके लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से की गई है।
विज्ञापन

61 केंद्रों पर 14864 ने लगवाया टीका
जिले में शुक्रवार 61 केंद्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। शुक्रवार को 14000 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। जिसके सापेक्ष 14864 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed