फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now students will be able to fill board exam applications by taking admission till November 20

अब छात्र 20 नवंबर तक प्रवेश लेकर भर सकेंगे बोर्ड परीक्षा के आवेदन

Thu, 18 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now students will be able to fill board exam applications by taking admission till November 20
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षा एवं नौ व 11 में प्रवेश से वंचित छात्रों के लिए एक और मौका दिया है। परिषद ने इन छात्रों के लिए प्रवेश के साथ ही आवेदन एवं पंजीकरण कराने की तिथि बढ़ा दी है। ऐसे छात्रों को 20 नवंबर तक का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि पहले आठ नवंबर तक की तिथि परिषद से निर्धारित की थी। अब यह बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई है। इन कक्षाओं के छात्र इस तिथि तक अपना प्रवेश ले सकेंगे। इसके साथ ही हाईस्कूल व इंटर के छात्र अपना बोर्ड आवेदन एवं कक्षा नौ व 11 के छात्र अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से वर्ष 2021 की बोर्ड परीक्षा में प्रोन्नत किए गए छात्रों को 2022 की बोर्ड परीक्षा में भी बैठने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। यूपी बोर्ड की ओर से 18 सितंबर से छह अक्तूबर तक आयोजित अंक सुधार परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को छोड़कर सभी श्रेणियों के छात्र जिन्होंने 2021 की परीक्षा में पंजीकरण कराया था, उन्हें 2022 की परीक्षा में भी निशुल्क बैठने का अवसर दिया जाएगा। ऐसे छात्र भी अपना बोर्ड परीक्षा आवेदन फॉर्म 20 नवंबर तक भर सकते हैं। 2021 की दसवीं 12वीं की अंक सुधार परीक्षा में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों से कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed