फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now players will be able to exercise on modern machines in the stadium

अब स्टेडियम में आधुनिक मशीनों पर एक्सरसाईज कर सकेंगे खिलाड़ी

Tue, 29 Oct 2019 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Now players will be able to exercise on modern machines in the stadium
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में जिम के लिए आये उपकरण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। नगर का सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम धीरे-धीरे आधुनिक सुख सुविधाओं से लैस होने लगा है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुद्रिका पाठक के प्रयास से स्टेडियम में 48 लाख रुपये की लागत से खिलाड़ियों को एक्सरसाइज करने के साथ ही विभिन्न रोगों में लाभकारी मशीनों को मंगाया गया है।
विज्ञापन

सुखदेव पहलवान स्पोर्टस स्टेडियम में खिलाड़ी खेलने के लिए आते हैं। वहीं बहुत से लोग स्वास्थ्य लाभ और शरीर को बलिष्ठ बनाने के लिए आते थे। स्टेडियम में एक जिम का निर्माण कराया गया था लेकिन यह काफी दिनों पहले बंद हो गया। जिसके कारण इसमें रखे सामान खराब हो गए। खिलाड़ी दौड़ने के बाद बिना एक्सरसाईज किए ही जाने को मजबूर थे। लेकिन क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुद्रिका पाठक के प्रयास से स्टेडियम में जिम की स्थापना के 48 लाख रुपये की लागत 47 मशीनें आ गई हैं। इन मशीनों को स्टेडियम परिसर स्थित जिम्नेजियम हाल में रखा गया है। लखनऊ से आए इंजीनियरों द्वारा मशीन की सेटिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। मशीनों के लगने पर दिवाली के बाद उद्घाटन होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी मुद्रिका पाठक ने बताया कि मशीनें आ गई हैं इनके लगाने का कार्य चल रहा है। दीपावली के बाद राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी से उद्घाटन कराने का प्रयास किया जाएगा। इन मशीनों के उपयोग के लिए शुल्क का निर्धारण लखनऊ से ही होगा। इन मशीनों में विभिन्न प्रकार के रोगों में लाभ पहुंचाने वाली मशीनों के अलावा शरीर को मजबूत बनाने वाली मशीनें भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed