फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now monthly progress report will be prepared of primary school children

अब परिषदीय स्कूल के बच्चों की तैयार होगी मासिक प्रगति रिपार्ट

Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Now monthly progress report will be prepared of primary school children
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों की दशा व दिशा में सुधार की कवायद जारी है। अब प्रदेश सरकार ने इन स्कूलों में पढने वाले बच्चों की मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार कराने की योजना बनाई है। जिसके आधार पर बच्चों के शैक्षिक विकास का आकलन किया जाएगा। इतना ही नहीं शिक्षकों की भी नकेल कसने की रणनीति तय की गई है, जिसके तहत शिक्षकों को अब डेरी रिपोर्ट व शिक्षण योजना भी तैयार करनी होगी। इसी को लेकर विभाग इन दिनों शिक्षकों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहा है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में पठन-पाठन का स्तर बेहतर करने को लेकर शासन स्तर से लगातार कार्य किए जा रहे है। कई परिषदीय स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम में तब्दील किया गया है। ताकि कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों को भी खड़ा किया जा सके। लेकिन शिक्षा के स्तर में गुणात्मक सुधार अब तक देखने को नहीं मिला है। जिसके चलते विभाग ने नई योजनाएं बनाई है। इसके तहत अब परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की मासिक प्रगति रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इतना ही नहीं शिक्षक शिक्षण प्लान तैयार करेंगे और डेली रिपोर्ट भी बनाएंगे। मासिक रिपोर्ट में बच्चें के प्रतिदिन के पढ़ने, लिखने व सीखने का डाटा अंकित किया जाएगा। ताकि बच्चे के शैक्षिक स्तर का आकलन किया जा सके और जहां कमियां नजर आए, उसे सुधार कर बच्चे का शैक्षिक विकास किया जा सके। इतना ही नहीं शिक्षकों पर भी नकेल कसने की योजना बनी है। जिसके तहत शिक्षकों को पाठ वार शिक्षण योजना भी बनानी होगी और उस योजना के तहत ही बच्चों को पढ़ाना होगा। इतना ही नहीं शिक्षकों को अपने दिन भर का क्रिया कलाप डेली रिपोर्ट में अंकित करना होगा। जिसके अनुसार शिक्षकों का भी आकलन विभाग करेंगे। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षण व्यवस्था में सुधार को लेकर शासन द्वारा निर्धारित किए गए इन सभी नए मापदंडों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सरकार शिक्षकों को वर्तमान में ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दे रही है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की कवायद के तहत कई कार्य विभाग कर रहा है। बच्चों की मंथली प्राग्रेश रिपार्ट नए सत्र की शुरूआत के साथ तैयार करानी शुरू करा दी जाएगी। इन दिनों चल रहे प्रशिक्षण के तहत शिक्षकों को इन्हीं तीन बिंदुओ मंथली प्रोग्रेश रिपोर्ट, शिक्षण प्लान व डेली रिपोर्ट की जानकारी दी जा रही है। - अमरनाथ राय, प्रभारी बीएसए/डायट प्राचार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed