फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now driving training institute built in ITI campus will start from next month

अब अगले माह से शुरू होगा आईटीआई परिसर में बना ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट

Sat, 16 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now driving training institute built in ITI campus will start from next month
आजमगढ़। ट्रेड ड्राइविंग से ही सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसी मकसद से परिवहन विभाग ने जिले के आईटीआई कालेज परिसर में ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को तैयार कराया है। इस इंस्टीट्यूट में ड्राइविंग टेस्ट देकर लोग डीएल पा सकेंगे। आधुनिक सुविधाएं से लैस इस इंस्टीट्यूट की शुरूआत मई से होने की उम्मीद है। यहीं से डीएल बनाने का कार्य भी किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए लोगों को शहर से सटे हरबंशपुर रोड पर आरटीओ आफिस पहुंचना पड़ता है। किराए के भवन में संचालित आरटीओ कार्यालय में जहां अधिकारियों को समस्या हो रही थी। वही आम लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। लोग जाम में फंस जाते हैं। लोगों की दिक्कतों का ख्याल रखते हैं शासन ने गंभीरवन में आरटीओ कार्यालय का निर्माण करवा रहा तो वही शहर के हर्रा की चुंगी स्थित आईटीआई मैदान में परिवहन विभाग का ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट तैयार किया है। इस इंस्टीट्यूट में तीन तरह के व्हीकल ट्रैक पर गाड़ियों को चलाकर पास होने वालों को ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी होंगे। करीब पांच करोड़ की लागत से इस इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग तैयार हो गई है। अब इसमें बिजली कनेक्शन और वाई फाई सेवाएं शुरू होते ही डीएल के सभी मामले इस इंस्टीट्यूट में पहुंच जाएंगे। नई व्यवस्था से लोगों को शहर से डीएल के काम को आरटीओ आफिस तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। आरटीओ (प्रशासन) सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तीन साल पहले ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का काम शुरू हुआ। जिसे पिछले वर्ष ही पूरा करना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सभी काम लेट हो गए। अब हालात सामान्य हो गए है। इंस्टीट्यूट बनकर तैयार है। बिजली व वाई फाई कनेक्शन की औपचारिकता पूरी होते ही मई में इसको शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed