फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now city roads will be illuminated with solar lights

अब सोलर लाइटों से रोशन होंगी शहर की सड़कें

Sun, 01 Mar 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now city roads will be illuminated with solar lights
आजमगढ़। अब शहर की सड़कें सौर ऊर्जा से रोशन होंगी। शासन की ओर से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना के तहत आजमगढ़ पालिका में 429 लाख के प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। योजना के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में 1320 सोलर लाइटों का सेट लगाया जाएगा। शासन की ओर से पहली किस्त के रूप में 214 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

सरकारी विभागों में बिजली बिल के बढ़ते भार को लेकर शासन भी परेशान है। बिजली बिल का भार कम करने के लिए शासन की ओर से सौर ऊर्जा की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। सौर ऊर्जा पावर प्लांट्स के माध्यम से स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था करने को लेकर शासन गंभीर है। प्रदेश सरकार की ओर से नगर निकायों में सौर ऊर्जा से मार्ग प्रकाश व पेयजल की व्यवस्था के लिए वित्तीय वर्ष 2016-17 में ‘डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना’ शुरू की गई थी। इस बारे में पहले भी नगर विकास की ओर से नगर निकाय, जल निगम, सीएंडडीएस और अधिशाषी अधिकारियों को नेडा के अनुसार तय मानकों के तहत कार्ययोजना तैयार कराने का निर्देश दिया गया था। जनपद की आजमगढ़ पालिका की ओर से यूपी नेडा के माध्याम से भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसे मंजूरी दे दी गई है। सुनियोजित विकास और शहरवासियों को पर्याप्त मात्रा में बिजली उपलब्ध कराने के लिए 429.48 लाख के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें पहली किस्त में 214 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

स्ट्रीट के साथ हाईमास्ट लाइट
योजना के तहत शहर में छह मीटर के पोल वाले 1200 लाइट लगाई जाएंगी जो 12 वॉट की होंगी। इसके अलावा सात मीटर के खंभे वाली 120 लाइट लगाई जाएंगी। इन खंभों पर 18 वॉट की चार लाइट लगेंगी। ये एक तरह से हाईमास्ट लाइट का कार्य करेंगी। पालिका को ये सभी कार्य यूपी नेडा के माध्यम से कराना होगा। कुछ समय तक इनके अनुरक्षण के कार्य भी यूपी नेडा के पास ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की बचत के साथ ही प्रदूषण भी कम
शहर में स्ट्रीट लाइटों और जलापूर्ति पर काफी मात्रा में बिजली खर्च होती है। नगर निकायों को इन मदों में हर माह मोी रकम भी चुकानी पड़ती है। बिजली की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए शासन सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइट्स एवं पेयजल आपूर्ति को लेकर काम कर रहा है। सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइटें और पेयजल की व्यवस्था से ग्रीन एनर्जी का अधिक से अधिक उपयोग करने से प्रदूषण भी कम होगा।

शासन की ओर से डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम नगरीय सौर पुंज योजना के तहत प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। जल्द ही इसका कार्य शुरू कराया जाएगा। सौर ऊर्जा के प्रयोग से बिजली की खपत कम होने के साथ ही प्रदूषण भी कम होगा। - एनपी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed