फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now big vehicles of schools will not run in the city

अब शहर में नहीं चलेंगे स्कूलों के बड़े वाहन

Fri, 14 Jul 2017 11:46 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Fri, 14 Jul 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Now big vehicles of schools will not run in the city
ट्रैफिक पुलिस ने काटे 11 स्कूल बसों के चलान
आजमगढ़। शहरवासियों को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस लाइन परिसर में एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद की अध्यक्षता में सभी स्कूल के मैनेजर/प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें यह निर्णय लिया गया कि अब शहर के भीतर स्कूल के बड़े वाहन नहीं चलेंगे।
विज्ञापन


छात्रों को छोटे वाहनों से घर तक पहुंचाया जाएगा। वाहनों को चलाने वाले एक रंग की वर्दी में होंगे। एसपी ट्रैफिक के सुझाव पर बैठक में मौजूद सभी लोगों ने इसपर सहमति जताई और जल्द ही इसे लागू करने की बात कही।       
विज्ञापन



शहर के संकरी गलियों में स्कूल की बड़ी बसों घुसने से जाम लग जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात विभाग की तरफ से यह नई पहल की जा रही है।  इसके अंतर्गत एसपी ट्रैफिक तारिक मोहम्मद की अध्यक्षता में सभी स्कूल के मैनेजर/प्रबंधकों की बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि बसों की ओवर लोडिंग नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितनी सीटें हैं उतने ही बच्चे बैठेंगे। अन्यथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चे कदापि गाड़ी या मोटरसाइकल नहीं चलाएंगे। स्कूल और कालेजों के सहयोग से ट्रैफिक पुलिस बूथ बनाएं जाएंगे। जिससे विषम मौसम में यातायात व्यवस्था को सुगम व सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।



इसके अलावा स्कूल बच्चों को यातायात नियमों की फर्स्ट हैंड जानकारी देने के लिए और आमजन में एक मैसेज देने के लिए तिराहों, चौराहों पर लोगों को जागरूक किया जाएगा। स्कूल में चल रहे छोटे पेट्रोल वाहनों में गैस का प्रयोग नहीं होगा। यदि कोई गैस से गाड़ी चलते हुए पकड़ी गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed