फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now 15 years old vehicles will not be able to run on the roads by installing CNG kit

अब सीएनजी किट लगाकर सड़कों पर नहीं दौड़ा पाएंगे 15 साल पुराने वाहन

Sun, 12 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now 15 years old vehicles will not be able to run on the roads by installing CNG kit
आजमगढ़। पंजीयन के 15 वर्ष पूरे कर चुके दोपहिया और निजी चार पहिया वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी है। परिवहन विभाग ने वाहनों का नवीनीकरण कराने की छूट दे रखी है। निर्धारित समय के बाद नवीनीकरण नहीं कराने वाले सभी वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। ऐसे वाहन पकड़े जाने पर जुर्माना भी भरना पड़ेगा। ऐसे में 15 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके वाहनों के स्वामी सीएनजी किट नहीं लगा कर चल सकेंगे।
विज्ञापन

परिवहन विभाग द्वारा दोपहिया व निजी चार पहिया वाहनों का पंजीयन 15 वर्ष के लिए किया जाता है। इसके बाद वाहन का फिटनेस कराने के साथ पंजीयन का नवीनीकरण कराना अनिवार्य होता है। ऐसे में जिले में संचालित 15 वर्ष की अवधि पूरी कर चुके वाहनों के स्वामियों को नोटिस जारी कर नवीनीकरण कराने की सूचना दी जा रही है। हालांकि यह प्रक्रिया पहले भी चल चुकी है, लेकिन कोरोना काल के चलते इसे बीच में स्थगित कर दिया गया था। एक बार फिर से वाहन स्वामियों को मौका दिया गया है। विभाग की माने तो अब 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वाहनों में सीएनजी किट नहीं लगाए जाएंगे। एआरटीओ सतेंद्र यादव ने बताया कि 15 वर्ष पुराने वाहनों को नोटिस जारी की जा चुकी है। समय से वह नवीनीकरण नहीं कराएंगे तो उनके वाहनों का पंजीयन निलंबित होगा इसके बाद भी नहीं आए तो पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed