फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notorious Kuntu's wife and associate also declared prizes of 25-25

कुख्यात कुंटू की पत्नी व सहयोगी भी 25-25 के इनामी घोषित

Sun, 06 Jun 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Notorious Kuntu's wife and associate also declared prizes of 25-25
आजमगढ़। प्रदेश के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की पत्नी वंदना सिंह व सहयोगी शिवप्रकाश पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। कुख्यात कुंटू सिंह डी-11 गैंग का लीडर है। वह सुर्खियों में तब आया जब पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की हत्या हुई। हत्याकांड के बाद से ही कुंटू जेल की सलाखों के पीछे है।
विज्ञापन

उसके जेल में रहते हुए भी रंगदारी, हत्या, लूट व छिनैती जैसी घटनाएं उसके गैंग के लोग लगातार अंजाम दे रहे थे। जनवरी माह में ही लखनऊ में हुए मऊ जिले के मोहम्मदाबाद ब्लाक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अजीत सिंह की हत्या में भी कुख्यात कुंटू का नाम सामने आया था। इसके बाद ही कुंटू को दूसरे जनपद की जेल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने कुंटू के कई करोड़ की प्रापर्टी सीज की और पॉलिटेक्निक कालेज व महाविद्यालय को ध्वस्त कराया गया। इन विद्यालयों के कागजातों में मुखिया कुंटू की पत्नी व उसके सहयोगी शिवप्रकाश यादव रहे। जालसाजी कर मान्यता लेने के मामले में इन दोनों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ। इसके बाद से ही वंदना सिंह व शिवप्रकाश यादव फरार चल रहे हैं। लंबे समय से फरार चलने के कारण एसपी सुधीर कुमार सिंह ने रविवार को इन दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश की कवायद चल रही है। यदि गिरफ्तारी नहीं होती है तो कोर्ट से अनुमति लेकर इनके खिलाफ कुर्की आदि की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed