फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice of withdrawal of recognition issued to two schools

दो विद्यालयों को मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस जारी

Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Notice of withdrawal of recognition issued to two schools
पल्हनी। जिले के समस्त विद्यालयों में टीकाकरण अभियान चलाकर शतप्रतिशत टीकाकरण न कराने वाले दो विद्यालयों को मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस जारी की है। वहीं शतप्रतिशत छात्रों को टीका लगाने वाले एक विद्यालय को प्रशंसा प्रशस्ति पत्र दिया है। उक्त दोनों विद्यालयों को 15 से 18 वर्ष के सभी छात्रों को वैक्सीनेशन कराना था।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्तपोषित माध्यमिक विद्यालयों 15-18 वर्ष आयुवर्ग के छात्र-छात्राओं के वैक्सीनेशन किया जा रहा है। टीकाकारण के महाअभियान में रणधीर सिंह प्रधानाचार्य उद्योग विद्यालय इंटर कालेज कोयलसा द्वारा कुल निर्धारित लक्ष्य 3200 का टीकाकरण पूर्ण करा दिया गया है। जिसके लिए उन्हें प्रशंसा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं मां शारदा उच्चतर माध्यामिक विद्यालय सराय त्रिलोचन, बांसगांव को निर्धारित लक्ष्य 250 के प्रति प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक द्वारा मात्र 61 छात्रों का टीकाकरण कराया गया तथा रामप्रीति सत्येन्द्र कुमार बालिका उमा. विद्यालय पवई को निर्धारित लक्ष्य 350 के प्रति प्रबंधक प्रधानाचार्य द्वारा मात्र 74 टीकाकरण कराया गया। जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों के लापरवाही एवं उदासीनता पर नाराजगी व्यक्त की है। टीकाकरण के इस महाअभियान में दोनों विद्यालयों के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य की लापरवाही एवं उदासीनता के कारण दोनों विद्यालयों के मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed