फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to the PO and Executive Engineer of the State Construction Corporation

Azamgarh News: राजकीय निर्माण निगम के पीओ और अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी

Sat, 18 Jul 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to the PO and Executive Engineer of the State Construction Corporation
संवाद न्यूज एजेंसी आजमगढ़। डीएम रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड पर जून-2026 के राजस्व एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। पूर्वांचल विकास निधि और त्वरित आर्थिक विकास योजना पर भी चर्चा हुई। डीएम ने कार्यों में लापरवाही पर दो अधिकारियों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की पेयजल परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। पर्यटन विभाग को स्वीकृत परियोजनाओं को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने को कहा गया। 50 लाख रुपये से ज्यादा लागत की लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने को कहा गया। अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी करने को कहा। हाजीपुर खड़ेलिया-गोला बाजार के लघु सेतु कार्य में धीमी प्रगति पर एक्सईएन प्रांतीय खंड, लोनिवि को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed