फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued to 174 sugarcane farmers who did not give Khatauni, action will be taken

खतौनी न देने वाले 174 गन्ना किसानों को नोटिस जारी, होगी कार्रवाई

Thu, 21 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Notice issued to 174 sugarcane farmers who did not give Khatauni, action will be taken
आजमगढ़। जिले के 174 गन्ना किसानों ने समय रहते भूमि की खतौनी गन्ना विभाग को नहीं उपलब्ध कराई तो उनका बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान रुक जाएगा। इसके बाद बकाया गन्ना मूल्य की धनराशि संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारी के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

दी सहकारी चीनी मिल सठियांव में गन्ना पेराई सत्र 2019-20 में जिले के कुल 18 हजार 811 गन्ना किसान पंजीकृत हैं। इसमें से 18 हजार 637 गन्ना किसानों ने अपने भूमि की खतौनी विभाग को जमा कर दी है। उनका भुगतान भी हो चुका है। वहीं 174 किसानों ने अभी तक गन्ना विभाग को भूमि की खतौनी उपलब्ध नहीं कराई है। उन्हें कई बार नोटिस भी जारी किया जा चुका है। बावजूद कोई किसान इसे संज्ञान में नहीं ले रहा है। विभाग का कहना है कि खतौनी में काफी हेरफेर के मामले भी सामने आ रहे हैं। इसी लिए बहुतायत किसान अभी तक अपने जमीन की खतौनी गन्ना विभाग को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।
विज्ञापन

174 गन्ना किसानों ने अभी तक भूमि की खतौनी उपलब्ध नहीं कराई है। जिससे उनका बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो पा रहा है। उन्हें कई बार नोटिस भी जारी की जा चुकी है लेकिन अभी तक किसी ने संज्ञान में नहीं लिया है। एक सप्ताह के अंदर खतौनी जमा नहीं किए तो बकाया गन्ना मूल्य भुगतान संबंधित तहसील के एसडीम के खाते में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशर्फी लाल, जिला गन्ना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed