फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Notice issued for non-feeding of works done under Swachh Bharat Mission

स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्यों की फिडिंग न कराने पर नोटिस जारी

Fri, 23 Jul 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Notice issued for non-feeding of works done under Swachh Bharat Mission
आजमगढ़। स्वच्छ भारत मिशन के तहत कराए गए कार्यों की ऑनलाइन फिडिंग न कराए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने दो एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं एक एडीओ पंचायत को चेतावनी दी गई है। दो एडीओ पंचायत से एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण का निर्देश दिया है। यदि स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी लाल ली दूबे ने बताया कि विकास खंड रानी की सराय को 857 के सापेक्ष 21 जुलाई 2021 तक कुल 393 लाभार्थियों की फिडिंग कराई गई है। जबकि 20 जुलाई तक फिडिंग की तिथि निर्धारित थी लेकिन नहीं की गई। इसे लेकर एडीओ पंचायत रानी की सराय सुनील कुमार मिश्र को चेतावनी दी गई है। वहीं विकास खंड तहबरपुर द्वारा 183 लाभार्थियों की फिडिंग कराई गई है, जबकि कुल 692 लाभार्थियों की फिडिंग का लक्ष्य दिया गया था। इसे लेकर एडीओ पंचायत तहबरपुर त्रिवेणी प्रसाद सिंह को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसी प्रकार विकास खंड कोयलसा को 21 जुलाई तक 702 लाभार्थियों का डाटा फिडिंग करने का लक्ष्य दिया गया था लेकिन मात्र 309 लाभार्थियों की फिडिंग हो पाई है। डीपीआरओ लाल जी दूबे ने एडीओ पंचायत कोयलसा संजय कुमार श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण न मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed