फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   notice given to mining inspectors, secretary suspended

खनन निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि, गलत रिपोटिंग पर सेक्रेटरी निलंबित

Thu, 18 Jul 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
notice given to mining inspectors, secretary suspended
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी गुरुवार को मंडलीय समीक्षा बैठक के दौरान कमियों को लेकर अधिकारियों पर जमकर बिफरीं। मंडल के तीनों जिले के खान निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही वेतन रोक दिया। गोशाला के प्रकरण में गलत रिपोर्टिंग पर नगवा के सेक्रेटरी को निलंबित कर दिया। गांवों में 19-20 घंटे बिजली देने की रिपोर्टिंग करने वाले अभियंताओं से ब्योरा तलब किया।
विज्ञापन

अनुपस्थित रहने पर डीपीआरओ आजमगढ़ से स्पष्टीकरण मांगा। निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों की स्थापना और रख रखाव में अनियमितता पर ईओ अमिला, प्रधान, पशु चिकित्सक, कई पंचायत सेक्रेट्री से स्पष्टीकरण तलब किया। गन्ना सर्वे की रिपोर्ट प्रधान प्रबंधक, चीनी मिल की ओर से उपलब्ध न कराने पर जीएम से स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि सभी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें। बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर जाने पर कार्रवाई निश्चित है। पौधरोपण में बलिया में उद्यान विभाग की ओर से लक्ष्य 161148 के सापेक्ष गड्ढों की खुदाई कम पाए जाने पर जिला उद्यान अधिकारी को चेतावनी जारी की। मऊ के कसारा में गोवंश आश्रय स्थल बना ही नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार वहां पर आश्रय स्थल के साथ ही चिकित्सक भी तैनात हैं। पशु चिकित्सक, ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा। प्राविधिक परीक्षक, ग्राम्य विकास विभाग केआर प्रजापति ने बताया कि बलिया के कुरहां तेतरा में 12-13 पशु थे, बरसात में सबकों निराश्रित छोड़ दिया गया। इस पर सेक्रेट्री के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांवों में 19-20 घंटे विद्युत सप्लाई की रिपोर्टिंग पर कहा कि फर्जी रिपोर्टिंग कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ट्रांसफार्मर बदलने की स्थिति पर भी सख्त एतराज किया। निर्देशित किया कि जिस वर्कशाप से निर्धारित अवधि के अंदर ट्रांसफार्मर बदल दिए जाने की रिपोर्टिंग की जा रही है उसका भी पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जाए। बलिया सिटी में सीवर लाइन बिछाने की योजना काफी पुरानी है, जो सीवर लाइन बिछी है उसमें बीच में लगभग 700 मीटर का गैप है। निस्तारण के जिलाधिकारी बलिया को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कम वसूली पर जारी की चेतावनी
कमिश्नर ने तीनों जनपदों में कम वसूली करने वालों को चेतावनी जारी की। एलओबी में जियो टैगिंग और फोटो अपलोडिंग की स्थिति तीनों जनपदों में बहुत ही खराब मिली। बलिया के नगर पंचायत बांसडीह और सहतवार में कर करेत्तर की कम वसूली पर ईओ को चेतावनी दी। गड्ढों की खुदाई का कार्य मंगलवार तक अनिवार्य रूप से पूरा कराने को कहा। डीएम बलिया भवानी सिंह खंगारौत, एसपी आजमगढ़ त्रिवेणी सिंह, एसपी बलिया देवेंद्र सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त पीएन वर्मा, वन संरक्षक अमर बहादुर, बलिया और मऊ के सीडीओ बद्रीनाथ सिंह और डॉ. अंकुर लातठर, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. एनएल यादव, मुख्य अभियंता लोनिवि एसपी सिंह, उप निदेशक पंचायती राज राम जियावन, मुख्य राजस्व अधिकारी आजमगढ़ हरिशंकर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed