फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Not Keshav, but the pride of power is speaking: Swami Prasad

केशव नहीं, बल्कि बोल रहा सत्ता का घमंड : स्वामी प्रसाद

Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Not Keshav, but the pride of power is speaking: Swami Prasad
सामाजिक न्याय सम्मेलन में भाग लेने शनिवार को जनपद आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आने पर भाजपा को दंगे का दुष्परिणाम दिखाई देने लगा। लोगों से अपील की कि भाजपा की साजिश से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के संबंध में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से लोकतंत्र जिंदाबाद हुआ है। लोगों का विश्वास न्यायपालिका पर बढ़ा है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के प्रदेश की 80 सीटों पर जीत के दावे पर स्वामी प्रसाद ने कहा कि यह केशव प्रसाद नहीं बोल रहे बल्कि यह उनका सत्ता का घमंड बोल रहा है। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का मकसद है कि देश में अमन चयन कायम रहे। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में सब भाई-भाई की बात आगे बढ़ती रहे। भाजपा कभी हिंदू-मुस्लिम तो कभी मंदिर-मस्जिद की दुहाई देती है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा एक धर्मस्थल में दूसरा धर्मस्थल खोजेगी तो इसी परंपरा का अनुसरण करते हुए आने वाले दिनों में कुछ लोग मंदिरों में बौद्ध मठ खोजना शुरू कर देंगे। सामाजिक न्याय के बहाने कुछ राजनीतिक दलों के परिवारवादी बनने की बात पर स्वामी प्रसाद प्रसाद ने कहा कि यह भाजपा की चाल है। भाजपा से ज्यादा कोई पक्षपात नहीं करता है।
विज्ञापन


चाचा व भतीजे की हार वाले बयान पर कहा कि अंधे के हाथ भी बटेर कभी-कभी लग जाता है। पिछले चुनाव में किसी तरह से भाजपा सत्ता के दुरुपयोग से जीती है। अगर इस बार भाजपा आजमगढ़ में अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगी तो उसे मुंह की खानी पडे़गी और उनकी जमानत जब्त होगी। इस मौके पर सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, करूणाकांत मौर्य, जगदीश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
स्वामी प्रसाद मौर्य का फूंका पुतला, दिखाए काले झंडे
आजमगढ़। स्वामी प्रसाद मौर्य के शनिवार के जनपद आगमन को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरवंश मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं धार्मिक संगठनों द्वारा विरोध जताया गया। उन्होंने स्वामी प्रसाद पर पवित्र ग्रंथ रामायण के अपमान का आरोप लगाया। इस दौरान लोगों ने उन्हें काला झंडा दिखाकर एवं पुतला दहन कर विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद मौर्य वापस जाओ वापस जाओ, जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं... के नारे लगाया। इस दौरान जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार सिंह बच्चा, शिव कुमार मौर्य मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र पटेल मंडल महामंत्री, जिला महामंत्री मिथिलेश चौरसिया, रामनिवास सिंह छात्र नेता, महावीर सिंह, मोनू सिंह जिला कार्यसमिति, अवनीश चतुर्वेदी, मोनू विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed