फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Non-bailable warrant issued again against seven people including Minister of State for Transport

Azamgarh News: परिवहन राज्यमंत्री समेत सात के विरुद्ध फिर जारी हुआ गैर जमानती वारंट

Tue, 14 Oct 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Non-bailable warrant issued again against seven people including Minister of State for Transport
बलिया। शहर के मालगोदाम के पास लगभग दस वर्ष पूर्व धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के उल्लंघन एवं रोड जाम कर आम लोगों का रास्ता अवरुद्ध करने के मामले में सुनवाई करते हुए विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल मिश्रा की न्यायालय ने पूर्व आदेशानुसार प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह समेत सात आरोपितों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया है। नियत तिथि एक नवंबर को तामिला सुनिश्चित कराने के लिए आदेश कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में नौ सितंबर 2015 को धारा 144 के उल्लंघन कर शहर के मालगोदाम के पास जाम कर रास्ता अवरुद्ध करने व तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना पर तत्कालीन चौकी इंचार्ज ओक्डेनगंज ने 17 नामजद तथा अज्ञात 150 व्यक्तियों पर एफआईआई दर्ज की थी। इस मामले की पुलिस ने जांच की थी। इस मामले में गत तिथि को सीजेएम शैलेष कुमार पांडेय के न्यायालय ने उक्त पत्रावली का स्थानांतरण विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में कर दिया था। 13 अक्तूबर को सुनवाई हुई और न्यायालय में हाजिर नहीं होने के वजह से पूर्व आदेशानुसार पुनः गैर जमानतीय वारंट जारी हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed