फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nomination will be done in the courts of Collectorate and Sadar Tehsil

कलेक्ट्रेट और सदर तहसील के न्यायालयों में होगा नामांकन

Wed, 09 Feb 2022 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Nomination will be done in the courts of Collectorate and Sadar Tehsil
जिले की दस विधानसभा सीटों का नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित अलग-अलग न्यायालयों में होगा। प्रशासन ने इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली है। प्रत्याशियों अपने साथ आने वाली गाड़ियों को जजी मैदान या फिर डीएवी पीजी कालेज के मैदान में खड़ी कर नामांकन पत्र खरीदने और उसे दाखिल करने जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट जाने वाले सभी मार्गों पर पहले से ही बैरिकेटिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि आठ विधानसभा का नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित अलग-अलग न्यायालय में होगा जबकि विधान सभा मुबारकपुर व आजमगढ़ सदर का नामांकन तहसील सदर के न्यायालयों में होगा। जिसके कारण इन क्षेत्रों से होकर गुजरने वाले मार्गों से वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। साथ ही कलेक्ट्रेट क्षेत्र के ईर्द-गिर्द स्थित दुकानें नामांकन के पूरे समय तक बंद रहेंगी। नामांकन के लिए प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को छोड़कर किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने बताया कि विस अतरौलिया का नामांकन कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्ष संख्या 42, विस गोपालपुर का नामांकन न्यायालय कक्ष संख्या 30, विस सगड़ी का नामांकन न्यायालय कक्ष संख्या 31, विस निजामाबाद का नामांकन न्यायालय कक्ष संख्या 32 और विस फूलपुर पवई का नामांकन न्यायालय कक्ष संख्या 33 में होगा। इसी प्रकार विस दीदारगंज का नामांकन न्यायालय कक्ष संख्या 50, विस लालगंज का नामांकन न्यायालय कक्ष संख्या 51, विस मेंहनगर का नामांकन न्यायालय कक्ष संख्या 52 में होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विस मुबारकपुर का नामांकन तहसील सदर स्थित तहसीलदार के न्यायालय कक्ष में व आजमगढ़ सदर का नामांकन उप जिलाधिकारी सदर के न्यायालय में होगा।
विज्ञापन

रजिस्टर्ड और निर्दल को लाने होंगे 10 प्रस्तावक
आजमगढ़। बृहस्पतिवार से विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का कार्य शुरू हो रहा है। नामांकन के लिए प्रत्याशियों को प्रस्तावक भी साथ लाना होगा। नामांकन के आयोग द्वारा निर्धारित किया गया है कि राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय पार्टियों को अपने साथ एक प्रस्तावक लाना होगा। जबकि रजिस्टर्ड और निर्दल प्रत्याशियों को अपने साथ नामांकन के दौरान 10 प्रत्याशियों को साथ लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed