फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nodal officer inspected GGIC, instruct to start library and smart classes

जीजीआईसी में लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास शुरू करने का निर्देश

Tue, 28 Jan 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer inspected GGIC, instruct to start library and smart classes
राजकीय बालिका इंटर कालेज में निरीक्षण करते जिले के नोडल अधिकारी रंजन कुमार। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। सचिव लोक निर्माण विभाग और जिले के नोडल अधिकारी रंजन कुमार ने मंगलवार को रैदोपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानाचार्या को कॉलेज में लाइब्रेरी और स्मार्ट क्लास शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान प्रयोगशाला के निरीक्षण में नोडल अधिकारी ने लैब सहायक से जानकारी प्राप्त की कि प्रयोग कैसे कराते हैं। जिस पर लैब सहायक ने बताया कि कार्बोनेट, अमोनिया टेस्ट कराया गया है। जिस पर नोडल अधिकारी ने कक्षा 11 की छात्राओं से कार्बोनेट व अमोनिया के टेस्ट के बारे में पूछा। उन्होंने निर्देश दिया कि शैक्षिक सत्र में जितने भी प्रयोग कराने हैं, उसका शेड्यूल बनाकर प्रयोग कराए। प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि विद्यालय में कक्षावार शैक्षिक कैलेंडर बनाने के साथ लाइब्रेरी व स्मार्ट क्लास भी शुरू कराएं। नोडल अधिकारी ने छात्राओं से रसायन विज्ञान के प्रश्न पूछे। अध्यापिकाओं को निर्देश दिए कि कक्षा 11 व 12 में जो एनसीआरटी पुस्तकें शिक्षा विभाग से अध्यापिकाओं को उपलब्ध कराई गई हैं, उस पुस्तक से बच्चों को पढ़ाएं। इसके बाद नोडल अधिकारी ने नेहरू हाल सभागार में एडेड विद्यालय व राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज के विज्ञान व गणित के अध्यापक व अध्यापिकाओं को बच्चों में किस तरह से विज्ञान व गणित विषय में रूचि पैदा की जाए उसके लिए टिप्स दिए। इस मौके पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, एसडीएम सदर आशा राम, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रजनीश चंद्र श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed