फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nodal officer expressed displeasure over the lack of proper sanitation in the city

शहर में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर नोडल अधिकारी ने जताई नाराजगी

Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer expressed displeasure over the lack of proper sanitation in the city
शहर का निरीक्षण करते नोडल अधिकारी के रविंद्र नायक। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर प्रदेश शासन/नोडल अधिकारी के.रविंद्र नायक ने शुक्रवार को शहर कई मोहल्लों में साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। शहर के एक-दो स्थानों पर सफाई की व्यवस्था ठीक न मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही नपा ईओ को सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने गुरू टोला व दलसिंगार मोहल्ला में कोरोना से बचाव के लिए दुकानदारों से जानकारी ली। उन्होंने ग्राहकों का तापमान मापने के लिए इन्फ्रारेड थर्मामीटर व उनके हाथों को सैनिटाइज कराने के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था है कि नहीं और सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया जा रहा है या नहीं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

इसी के साथ ही नोडल अधिकारी द्वारा सदावर्ती मोहल्ला, पहाड़पुर चकला में आम नागरिकों से पूछताछ की गई कि कोरोना संक्रमण के डोर-टू-डोर सर्वे के लिए आशा, आंगनवाड़ी द्वारा आकर सर्वे किया जा रहा है कि नहीं एवं उनके द्वारा रजिस्टर में सूचनाओं को दर्ज किया जा रहा है कि नहीं। लोगों ने बताया कि आंगनवाड़ी व आशा द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे किया जा रहा है। इसी के साथ ही नोडल अधिकारी ने ईओ नगर पालिका को निर्देश दिए कि गुरू टोला, दलसिंगार मोहल्ला, सदावर्ती मोहल्ला, पहाड़पुर चकला के क्षेत्रों में बराबर साफ-सफाई कराते रहें एवं शहर क्षेत्र में जो भी कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं, उनमें भी सैनिटाईजेशन कराते रहें। नोडल अधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में आम नागरिकों द्वारा कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, पीडी अभिमन्यु सिंह, डीईएसटीओ आरडी राम व एसडीएम सदर रावेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed