{"_id":"6320d76c4848283bf0208185","slug":"nodal-met-patients-in-medic-college-inquired-about-their-well-being-azamgarh-news-vns673980375","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिक कालेज में मरीजों से मिले नोडल, पूछी कुशलक्षेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिक कालेज में मरीजों से मिले नोडल, पूछी कुशलक्षेम
विज्ञापन
आजमगढ़। जिले के नोडल अधिकारी आलोक कुमार-द्वितीय प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन ने निर्माणाधीन महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्थान को गुणवत्ता परक निर्माण का निर्देश दिया।
वहीं नोडल अधिकारी ने राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर का निरीक्षण कर मरीजों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी।
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज 85 वर्षीय सीताराम यादव एवं डेंगू पीड़ित मरीज 18 वर्षीय हिना से बातचीत किया। उन्होंने संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि इलाज में कोई लापरवाही न करें।
उन्होंने ब्लड व प्लेटलेट्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसी के साथ ही विभिन्न वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही नोडल अधिकारी ने बैठक की। इसमें पैरामेडिकल के छात्रों को बेहतर पढ़ाई पर जोर देने के लिए कहा। कार्यालय में फाइलों के रख-रखाव ई-फाइलिंग सिस्टम से कराने के लिए प्रधानाचार्य को निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र, डीईएसटीओ आरडी राम, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित अन्य चिकित्सक व स्टाफ उपस्थित रहे।