फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No parking arrangement, where to park the vehicle

पार्किंग की व्यवस्था नहीं कहां खड़ा करें वाहन

Mon, 30 May 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
No parking arrangement, where to park the vehicle
आजमगढ़। नगर क्षेत्र में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण लोगों को खरीदारी के लिए अपने वाहन को रोड पर ही खड़ा करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि हम भी नहीं चाहते कि सड़कों के किनारे अपने वाहन को खड़ा करें लेकिन पार्किंग न होने के कारण सड़कों के किनारे हमें अपनी गाड़ी पार्क करनी पड़ती है। अगर पार्किंग की व्यवस्था होती तो हम अपना वाहन वहीं खड़ा करते। नगर के मुख्य मार्ग जो सिविल लाइन से निकलकर मातबरगंज, बड़ादेव, चौक, तकिया पहाड़पुर होते हुए हर्रा की चुंगी को जाता है। सबसे ज्यादा इसी मार्ग पर लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसका मुख्य कारण सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण है। एक तो दुकानदारों ने नाली पर पटिया ढ़ालकर कब्जा जमा रखा है दूसरे उनके द्वारा सामान को सड़क पर लगाया जाता है। जिसका परिणाम है कि इन दुकानदारों के पास खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहन को सड़कों पर खड़ा करते हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि पुराने भवनों को तोड़कर जिन लोगों द्वारा दुकान का निर्माण कराया जा रहा है उनके द्वारा भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं की जा रही है। वहीं जिम्मेदारों ने मौन साध रखा है। बहुत से लोगों ने मानचित्र में पार्किंग तो दर्शाया है लेकिन किराए के लालच में उनके द्वारा पार्किंग स्थल में दुकानें खोल दी गई हैं। नगर क्षेत्र में कई ऐसे शापिंग कांप्लेक्स भी हैं जिनके पास पार्किंग नहीं है। यहां आने वाले ग्राहक अपने वाहनों को सड़कों पर खड़ा करते हैं।
विज्ञापन

नोटिस जारी कर शांत बैठा एडीए
आजमगढ़। एडीए द्वारा मानचित्र स्वीकृत करने के बाद इन भवनों की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता है। उसके द्वारा शिकायत होने का इंतजार किया जाता है। जब तक शिकायत नहीं मिलती है उसके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। रही बात कार्रवाई की तो उसके द्वारा नोटिस जारी कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली जाती है। जबकि नगर क्षेत्र में कई लोगों ने पार्किंग स्थल को किराए पर उठा रखा है। इस मामले में एडीए सचिव बैजनाथ का कहना है कि हमारी ओर से 50 लोगों की फाइल को निकलवाया गया है। यह वह लोग है जिन्होंने मानचित्र स्वीकृत कराते समय पार्किंग स्थल को दर्शाया था। सभी फाइलों को जेई को सौंपा गया है उनसे रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही ऐसे लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed