फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No member of the house brought to the bank

नहीं मिला घर का कोई सदस्य बैंक लाकर सीज

Fri, 21 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 21 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंघक शिवआसरे शर्मा के पैतृक गांव ठेकमा में बुधवार को छापेमारी करने पहुंची आयकर की टीम ने ठेकमा बाजार स्थित यूनियन बैंक में पूछताछ की। इस दौरान टीम ने श्री शर्मा की पत्नी के नाम के एक लाकर को सीज किया और अन्य जानकारी ली।
विज्ञापन


जिले के ठेकमा के मूल निवासी राजकीय निर्माण निगम के महाप्रबंधक शिवआसरे शर्मा का परिवार देहरादून में रहता है। ठेकमा गांव में उनका पैतृक आवास करीब तीन बिस्वे में बना है। शिवआसरे शर्मा के छोटे भाई रामाश्रय शर्मा डिग्री कालेज के रिटायर्ड शिक्षक हैं। उनका परिवार आजमगढ़ में रहता है जबकि सबसे बड़े भाई विश्वनाथ शर्मा दिवंगत हो चुके हैं।
विज्ञापन


गांव का मकान तीनों भाइयों का संयुक्त है। ठेकमा बाजार में भी उनका पैतृक भवन है, जिसमें यूनियन बैंक की शाखा है। आयकर विभाग की टीम ने देहरादून, ऋषिकेष और आजमगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा था। बुधवार की दोपहर पहुंची आयकर विभाग की टीम ठेकमा बाजार स्थित भवन में यूनियन बैंक में पहुंची। शिवआसरे शर्मा के भाई रामाश्रय शर्मा के मुताबिक, आयकर विभाग की टीम उनके घर नहीं बल्कि ठेकमा बाजार में उनके ही भवन  में संचालित यूनियन बैंक पर गई थी। टीम ने बैंक में उनके छोटे भाई शिवआसरे शर्मा की पत्नी के लाकर को सील किया और कुछ खातों की डिटेल ली। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामाश्रय शर्मा ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई राजनीतिक विद्वेष की भावना से की गई है। भ्रष्टाचार का जो भी आरोप उनके भाई पर लगा है वह गलत है। क्योंकि हमारे पास पुश्तैनी संपत्ति है। उनके पिता विश्वनाथ शर्मा जनता इंटर कालेज में प्रधानाचार्य थे। वह स्वयं श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर से प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उनके सबसे छोटे भाई समरेंद्र शर्मा देवरिया में एसोसएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। हमारे छोटे भाई शिव आसरे शर्मा के खिलाफ जो भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, वह गलत हैं। हम सभी इनकम टैक्स देने वाले हैं और इस कार्रवाई का हम जवाब देंगे। हमसे जो भी अभिलेख मांगा जाएगा, हम उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed