फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No longer just a halt we need a city station now; memorandum submitted to BJP District President.

Azamgarh News: हाल्ट नहीं, अब सिटी स्टेशन चाहिए, भाजपा जिलाध्यक्ष को सौंपा पत्र

Fri, 18 Sep 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
No longer just a halt we need a city station now; memorandum submitted to BJP District President.
भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह को ज्ञापन सौंपते समिति के लोग। संवाद
सराय रानी रेलवे स्टेशन को हाल्ट के बजाय पुनर्विकसित कर सिटी स्टेशन का दर्जा देने की मांग तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को सराय रानी रेलवे विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह को पत्र सौंपकर स्टेशन पर मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने की मांग की।
विज्ञापन

अजय सैनी और अमरजीत यादव ने कहा कि ब्रिटिश काल से अस्तित्व में रहे स्टेशन को करीब एक दशक पहले हाल्ट में तब्दील कर दिया गया। इससे क्षेत्र के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि स्टेशन का विकास होने से यात्रियों के साथ ही इन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पत्र में आजमगढ़ से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और गोरखपुर के लिए सराय रानी होकर इंटरसिटी ट्रेन चलाने तथा प्रमुख ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की गई। इस दौरान रजनीश मोदनवाल, महेश वर्मा, विष्णु पटवा, आशिफ, चंदन मोदनवाल, आकाश गौतम, पप्पू जायसवाल, सोनू गुप्ता, संजय गुप्ता, लवकुश गुप्ता, मुन्ना ठठेरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed