फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No electricity for three days, department unaware

तीन दिन से बिजली नहीं, विभाग बेखबर

Wed, 10 May 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 10 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
No electricity for three days, department unaware
तीन दिन से बिजली नहीं, विभाग बेखबर
तहसील क्षेत्र में सोमवार की देर रात आई तेज आंधी और पानी के चलते कई जगह विद्युत तार और  विद्युत के पोल टूट गए। जिसके चलते तीन दिनों से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। लोगों के सारे कार्य ठप हैं। वहीं किसानों के गन्ने और सब्जी की फसल सूख रही है।
विज्ञापन


एक तरफ सरकार लोगों को शिड्यूल के अनुसार बिजली देने के लिए प्रयासरत है। वहीं उसके ही अधिकारी और कर्मचारी उसकी मंशा पर पानी फेरने में जुटे ह़ुए हैं। सोमवार की देर रात आए आंधी ने जनपद के कई क्षेत्रों में विद्युत पोल और तारों को नुकसान पहुंचाया। जिसके कारण कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। लेकिन विभाग की लापरवाही और उदासीनता की वजह से तीन दिन बीतने के बाद भी आज कई गांव के लोग बिजली से महरूम हैं।
विज्ञापन


सगड़ी तहसील क्षेत्र में सोमवार को देर रात आई तेज आंधी के चलते मनिकाडीह, मखदूमपुर, पठकौली, बहरीपुर, चकलालचंद, करैला, हरखोरी सहित कई गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। जिसके चलते क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग अंधेरे और गर्मी से बेहाल हैं। आटा चक्की से लेकर नलकूप तक बंद पड़े हैं। मोबाइल चार्ज भी नहीं हो रहा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोग दर-दर भटक रहे हैं। साथ ही एक दूसरे से बात भी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली के अभाव में नलकूप नहीं चल रहे हैं जिसके कारण किसानों के गन्ने और सब्जी की फसल सूख रही है। वहीं अभी बहुत से किसानों के गहूं की मड़ाई भी बाधित है। क्षेत्र के सुनील, दीपक, दिनेश, श्यामा, रामनिवास, सूरज, अमरीश, अशोक आदि का कहना है कि पोल और तार गिरने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है लेकिन अभी तक कोई भी इनकी मरम्मत तो दूर देखने भी मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed