फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No control over accidents : Paradise where

दुर्घटनाओं पर किसी का वश नहीं: फिरदौस जहां

Tue, 02 Aug 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Tue, 02 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
 No control over accidents : Paradise where
सपा की बैठक
समाजवादी पार्टी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव फिरदौस जहां ने सोमवार को सपा कार्यालय में बैठक कर जनपद के महिला संगठन की समीक्षा की। इस दौरान बुलंदशहर में हुए रेप केस के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं पर किसी का वश नहीं है। इस मामले को मुख्यमंत्री ने संज्ञान में लेकर कार्रवाई कराई।   
विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में फिरदौस जहां ने कहा कि वह महिला संगठन की प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर यहां आई थी। उन्होंने जनपद के महिला संगठन की समीक्षा की जो काफी मजबूत नजर आया। समीक्षा में यह पाया कि जनपद की नगर कमेटी का गठन नहीं किया गया है। जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने बताया कि यहां कभी भी नगर की कमेटी बनी ही नहीं। बुलंदशहर में हुई बलात्कार की घटना के संबंध में उन्होंने कहा कि घटना हुई है और उस पर कार्रवाई भी की गई है।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं पर किसी का वश नहीं है। यह होती रहती हैं लेकिन घटना के दोषियों पर कार्रवाई भी की जाती है। इस घटना में भी जो लोग दोषी है, उनके खिलाफ मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेकर कार्रवाई की। बोलीं सपा सरकार में जितना महिलाओं का सम्मान है उतना किसी सरकार में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने महिलाओं के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया है। प्रदेश का महिला संगठन काफी मजबूत है। संगठन में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कर इसे मजबूत बनाया जाएगा और सरकार के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव, द्रोपदी पांडेय आदि उपस्थित थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed