फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No budget for repair of streets, passengers are building waiting rooms

गलियों की मरम्मत को बजट नहीं, बना रहे यात्री प्रतीक्षालय

Sun, 10 Jul 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
No budget for repair of streets, passengers are building waiting rooms
आजमगढ़। नगरपालिका द्वारा वर्तमान में राजघाट पर यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण में दो पेड़ बाधक बन रहे हैं। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो इन पेड़ों की बलि चढ़ सकती है। इनमें से एक पेड़ मशहूर समाजसेवी अन्ना हजारे द्वारा जनपद आगमन पर लगाया गया है। नगर से सटे अजमतपुर कोडर ग्राम सभा स्थित राजघाट पर शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। यहां पर प्रशासन के साथ ही स्वयं सेवी संगठन भारत रक्षा दल व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा रहता है। इस घाट पर शवदाह गृहों के साथ ही एक यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण पहले से किया गया है। वहीं अब नगरपालिका द्वारा एक और प्रतीक्षालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस निर्माण के अंदर लगभग 10 वर्ष पूर्व लगाए गए पौधे जो अब पेड़ बन चुके हैं बाधक बन रहे हैं। अगर नगरपालिका को उक्त निर्माण के ऊपर छत की ढ़लाई करानी है तो उसे इन पेड़ों को काटना होगा या फिर दूसरी जगह शिफ्ट करना होगा। सबसे बड़ी बात तो यह है कि नगरपालिका के पास शहर के जर्जर गलियों की मरम्मत के लिए धन नहीं है। लेकिन यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कराने के लिए उसके पास पर्याप्त बजट है। जबकि उक्त घाट पर पहले से ही एक यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है जिसकी टाइल्स उखड़ रही है उसकी मरम्मत कराने वाला कोई नहीं है। ऐसे में दूसरे यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण समझ से परे है। वहीं दूसरी ओर से नगरपालिका द्वारा अपनी सीमा से बाहर जाकर इसका निर्माण कराया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी नगरीय निकाय आजाद भगत सिंह ने कहा कि अगर जनहित का कोई कार्य है तो नगरपालिका मंडलायुक्त ने परमिशन लेकर उस कार्य को करा सकती है। रही बात पेड़ों की तो इसके लिए नगरपालिका के ईओ को निर्देशित कर दिया गया है कि वह पेड़ों को काटने की बजाए दूसरी जगह शिफ्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed