फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No bridge no vote protested by standing in flood water

Azamgarh News: ‘पुल नहीं तो वोट नहीं‘ बाढ़ के पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन

Mon, 04 Aug 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
No bridge no vote protested by standing in flood water
पुल नहीं तो वोट नहीं की मांग करते ग्रामीण: संवाद - फोटो : news
लाटघाट। हरैया ब्लॉक के बांका बूढ़नपट्टी गांव में घाघरा नदी पर पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को ‘पुल नहीं तो वोट नहीं‘ के नारे के साथ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द पुल का निर्माण शुरू न होने पर आगामी चुनावों का बहिष्कार करने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि घाघरा नदी के उत्तरी किनारे महुला-गढ़वल बांध क्षेत्र में जलस्तर बढ़ने से संपर्क मार्ग पूरी तरह बाधित हो चुका है। बाढ़ से लगभग डेढ़ दर्जन गांवों का संपर्क कट गया है। जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं सहित सभी को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप है कि यह समस्या हर साल आती है, लेकिन जनप्रतिनिधि केवल चुनाव के समय वादे करके चले जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने कई बार लिखित रूप से जिला प्रशासन, विधायक, सांसद और सीएम तक से गुहार लगाई, लेकिन पुल निर्माण को लेकर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रदर्शन में प्रधान हीरालाल यादव, पूर्व प्रधान कुशहर निषाद, अनिल यादव, काशीनाथ निषाद, राजन यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed