फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   No active corona patients in Azamgarh anymore

आजमगढ़ में अब कोरोना का कोई सक्रिय मरीज नहीं

Wed, 06 May 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
No active corona patients in Azamgarh anymore
आजमगढ़। बुधवार का दिन जनपद के लिए काफी मंगलकारी खबर लेकर आया। जनपद में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। मेडिकल कालेज में भर्ती चार मरीजों के तीसरे सैंपल की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। गोरखपुर से रिपोर्ट आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से जनपद में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी थी। मुबारकपुर के नयापुरा चक सिकठी मस्जिद से मिले तीन बाहर के जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी। इनके संपर्क में आने से मस्जिद का केयरटेकर भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। ये चारों मरीज पहले ही इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। मस्जिद के केयर टेकर से ये संक्रमण उसके पुत्र और पुत्री तथा पड़ोस के एक महिला और उसके भतीजे में पहुंच गया था। उनका भी इलाज राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में चल रहा था। चारों मरीजों के तीसरे सैंपल को जांच के लिए दो दिन पहले गोरखपुर भेजा गया था। बुधवार को उनके तीसरे सैंपल की रिपोर्ट आ गई। डीएम एनपी सिंह ने बताया कि तीसरे सैंपल की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिलहाल जनपद में कोरोना संक्रमण का कोई भी सक्रिय मरीज नहीं है।
विज्ञापन

71 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई
आजमगढ़। गोरखपुर से कुल 71 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था कि ओवरलोड के कारण गोरखपुर लैब से रिपोर्ट नहीं आ पा रही है। साथ ही सैंपलों की गति भी धीमी कर दी गई है। इसके बाद डीएम और सीएमओ ने गोरखपुर लैब में बात की थी। इसके बाद लैब से 71 सैंपलों की रिपोर्ट जारी कर दी गई है। सभी निगेटिव आए हैं। अब तक 1196 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिसमें 1156 की रिपोर्ट आ चुकी है। सिर्फ 40 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी है। इसमें 25 से 30 वाराणसी लैब में ही फंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी गोरखपुर ही जाएंगे सैंपल
आजमगढ़। वाराणसी लैब का भी संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है लेकिन शासन के आदेश के अनुसार अभी जनपद से जांच के लिए सैंपल गोरखपुर ही भेजे जाएंगे। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि वाराणसी लैब के शुरू होने की जानकारी मिली है। अभी वहां पहले के ही 25-30 सैंपलों की रिपोर्ट फंसी हुई है। पहले वो रिपोर्ट आ जाए। इसके बाद शासन के निर्देश पर सैंपल वहां जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed