फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   no action was taken in the molestation case of Azamgarh the victim ate poison in the police station SI suspended

आजमगढ़: छेड़खानी मामले में नहीं हुई कार्रवाई तो पीड़िता ने थाने में खाया जहर, प्रभारी एसआई निलंबित

Mon, 11 Oct 2021 11:30 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Oct 2021 11:30 AM IST
सार

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के गनीपुर डगरहा गांव निवासी 50 वर्षीय महिला ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की शिकायत की थी। वह कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रही थी।

विज्ञापन
no action was taken in the molestation case of Azamgarh the victim ate poison in the police station SI suspended
demo pic

विस्तार

छेड़खानी और मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं करने से क्षुब्ध से महिला ने शनिवार को आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाने में ही जहर खा लिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने थाने का प्रभार देख रहे उप निरीक्षक चुन्ना सिंह को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के गनीपुर डगरहा गांव निवासी 50 वर्षीय महिला ने गांव के कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट और छेड़खानी की शिकायत की थी। वह कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच भी की लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन


बार-बार थाने का चक्कर लगाने से आजिज महिला शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे थाने पहुंची। उसने पुलिस पर शिकायत की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। उसे तत्काल सीएचसी मेहनाजपुर ले जाया गया जहां के डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसआई चुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। एक सप्ताह से मेहनाजपुर थाने में कोई प्रभारी नहीं है। ऐसेे में एसआई चुन्ना सिंह ही थाने का प्रभार देख रहे थे। 

समय से मिलता न्याय तो नहीं जाती महिला की जान

न्याय न मिलने परथाने में जहर खा कर जान देने वाली महिला के घर रविवार को सपा का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा और शोक संवेदना व्यक्त किया। टीम में शामिल लोगों ने कहा कि यदि महिला को समय से न्याय मिल गया होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती। अब भी यदि पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो सपा सड़क पर उतर कर आंदोलन को बाध्य होगी।

पूर्व विधायक बेचई सरोज के नेतृत्व में सपाजनों का प्रतिनिधिमंडल मृतका के घर पहुंचा था। परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ ही पूर्व विधायक ने कहा कि पुलिस की लापरवाही के चलते ही महिला को अपनी जान गवानी पड़ी है। ऐसे में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में भी यदि महकमा हीलाहवाली करता है तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

उन्होंने कहा कि न्याय न मिलने के चलते महिला द्वारा मौत को गले लगाने के बाद महकमा जागा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यही काम पहले हो जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed