फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   NMC inspection complete; Medicine PG course expected to start.

Azamgarh News: एनएमसी की जांच पूरी, मेडिसिन पीजी कोर्स शुरू होने की उम्मीद

Sat, 19 Sep 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
NMC inspection complete; Medicine PG course expected to start.
राजकीय मेडिकल कॉलेज, चक्रपानपुर में मेडिसिन विभाग में परास्नातक (एमडी मेडिसिन) पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में अहम कदम आगे बढ़ा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) नई दिल्ली की टीम ने शुक्रवार की शाम कॉलेज पहुंचकर मेडिसिन पीजी कोर्स शुरू करने के लिए सघन निरीक्षण किया। टीम ने कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था, मरीजों के उपचार की सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण पूरा होने के बाद अब कॉलेज प्रशासन को मेडिसिन पीजी पाठ्यक्रम की अनुमति मिलने की उम्मीद है।
एनएमसी के विशेष निरीक्षक डॉ. गोविंद प्रसाद ने मेडिसिन विभाग के विभिन्न संसाधनों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। टीम ने वार्ड, आईसीयू, ओपीडी, क्लासरूम और लैब का जायजा लेने के साथ ही आवश्यक अभिलेखों और दस्तावेजों की भी जांच की।
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, निरीक्षण के दौरान एनएमसी के निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाओं को टीम ने परखा। पूरी जांच प्रक्रिया कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीडी सिंह की देखरेख में हुई। इस दौरान मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. अमित पटेल, डॉ. पवन विश्वकर्मा, एनएमसी के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत विश्वकर्मा समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. बीडी सिंह ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा का वातावरण तैयार करने पर लगातार काम किया जा रहा है। मेडिसिन विभाग में पीजी पाठ्यक्रम शुरू होने से विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी। साथ ही गंभीर मरीजों को बेहतर और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed