{"_id":"61ddc657e67bd23ae215057c","slug":"nizamabad-s-surat-will-change-three-crore-approved-azamgarh-news-vns6330412100","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजामाबाद की बदलेगी सूरत, तीन करोड़ स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजामाबाद की बदलेगी सूरत, तीन करोड़ स्वीकृत
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत निजामाबाद ने शहर के हर क्षेत्र में विकास का नया खाका खींचा है। नगर पंचायत का प्रयास शहर को नए सिरे से चमकाने पर है। जनता से जुड़ी सुविधाएं जुटाने के साथ शहर को साफ-सुथरा बनाने पर जोर दिया जा रहा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए शासन से 300.00 लाख की स्वीकृति मिली है। प्रथम किश्त 30 लाख रुपये निर्गत किया जा चुका है। टेंडर कराकर जल्द ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
नगर क्षेत्रों को विकसित करने के लिए शासन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना संचालित कर रखी है। योजना के दायरे में आने वाली नगर पंचायतों को शासन से अतिरिक्त बजट का आवंटन होता है। इसके तहत निजामाबाद नगर पंचायत का चयन हुआ है। वहां के विकास कार्यों के लिए 308.59 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से कुल 300.00 लाख रुपये को हरी झंडी दी गई है। इस बजट से 10 स्थानों पर कार्य किए जाएंगे। आदर्श योजना में आने से यहां के विकास को रफ्तार मिलेगी। अभी यहां विकास की असीम संभावनाएं जताई जा रही हैं।
नगर पंचायत के इन वार्डों में होना है यह कार्य
आजमगढ़। नगर पंचायत निजामाबाद में पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर विकास योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। शिवालाघाट पर नदी के किनारे मूर्ति विसर्जन के लिए स्थायी आरसीसी पीट का निर्माण कार्य, जलकल कैंपस में कार्यालय भवन का विस्तार कार्य, मुहल्ला-फरहाबाद वार्ड नंबर 04 में पिंक शौचालय के बगल से रमेश मौर्य के खेत तक नाला निर्माण, रमेश मौर्य के खेत से आगे गुलाब मौर्य के खेत तक नाला निर्माण, गुलाब मौर्य के खेत से अबुल फैज आदि के खेत तक निर्माण, अबुल फैज आदि के खेत से राजेश मौर्य के खेत तक नाला निर्माण, राजेश मौर्य आदि के खेत से रामजीत प्रजापति के खेत तक नाला निर्माण, रामजीत प्रजापति के खेत से फेकू मौर्य के खेत तक नाला निर्माण कराया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर नौ में सहकारी क्रय विक्रय समिति से फरिहा तहबरपुर पीडब्ल्यूडी मार्ग तक साईडवाला एवं सीसी रोड निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना के अंतर्गत शासन से 300.00 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसके तहत पहली किश्त के रूप में 30 लाख रुपये धनराशि जारी होने की बात आ रही है। अभी हमे पत्र मिला है, अधिसूचना जारी होने के कारण इसपर भी ब्रेक लग गया है। अधिसूचना समाप्त होने के बाद ही इस योजना के तहत नगर पंचातय में कार्य कराया जा सकता है।- प्रहलाद पांडेय, ईओ, निजामाबाद