फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nishad society to ignore all of the state governments

प्रदेश की सभी सरकारों ने की निषाद समाज की उपेक्षा

Sun, 05 Apr 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 05 Apr 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nishad society to ignore all of the state governments
फूलन सेना की जिला इकाई द्वारा रविवार को कुुंवर सिंह उद्यान में गुह्यराज निषाद जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने नगरपालिका में रखी गई उनकी प्रतिमा पर रोष व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए फूलन सेना के राष्ट्रीय संरक्षक सांसद कौशल किशोर ने कहा कि गुह्यराज निषाद भगवान राम के समकक्ष श्रृंगबेरपुर के  राजा थे। निषाद समाज उन्हीं की संतानें हैं।
विज्ञापन


निषाद समाज के लोग आज घोर अभाव और दुख का जीवन जीने को मजबूर हैं। बोले, उत्तर प्रदेश में जो भी सरकारें बनीं, सभी सरकारों ने निषाद समाज की उपेक्षा की। उन्हें उनके हक, हिस्सेदारी, राजनीति और नौकरियों आदि की भागीदारी से वंचित कर दिया। उन्होंने निषाद समाज के लोगों से लामबंद होकर 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता अति दलित, अति पिछड़े वर्ग के मुख्यमंत्री की चाहत में है। यदि भाजपा इस वर्ग के नेता सांसद कौशल किशोर को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा कर 2017 का चुनाव लड़ती है तो फूलन सेना अपने दम पर भाजपा को मंजिल तक पहुंचा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कालीचरन निषाद, गंगासागर निषाद, पन्नालाल निषाद, उमेश, अजीत, श्री भगवान, जयनाथ, कमलदेव, सोहन साहनी, बृजलाल साहनी, इंद्रजीत, हरेंद्र, रामजीत साहनी, गांधी निषाद, सीताराम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजक अर्जुन निषाद रहे। अध्यक्षता विरेंद्र निषाद और संचालन जामवंत निषाद और नेतृत्व वेदप्रकाश निषाद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed