फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine toll plazas on Gorakhpur Link Expressway, nine ramps for climbing and descending

Azamgarh News: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर नौ टोल प्लाजा, चढ़ने और उतरने के लिए बने नौ रैंप

Sat, 21 Jun 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Nine toll plazas on Gorakhpur Link Expressway, nine ramps for climbing and descending
पवई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फूलपुर तहसील के सलारपुर टोल प्लाजा के पास 7283 करोड़ से बने 91.352 किमी लंबी गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण बटन दबाकर किया। इस लिंक एक्सप्रेस-वे को सुगम यात्रा सुरक्षित सफर के साथ ही पूर्वांचल के विकास की नई डगर भी मानी जा रही है। कारण कि यह लिंक एक्सप्रेस-वे आजमगढ़, अंबेडकर नगर, संतकबीरनगर और गोरखपुर जनपद जुड़ रहा है।
विज्ञापन

मुख्य सचिव मनोज सिंह ने बताया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना, गोरखपुर जनपद में एनएच-27 जैतपुर से निकलकर जनपद अंबेडकरनगर के फुलवरिया से होते हुए जनपद आजमगढ़ के सलारपुर तक जाता है, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के चेनेज 191-200 पर मिलता है। यह एक्सप्रेसवे पूर्णतः प्रवेश नियंत्रित 4 लेन एक्सप्रेसवे है और 6 लेन विस्तारणीय है। एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 91.352 किमी है। शुरुआत में परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 5676.68 करोड़ थी। जनमानस की सुविधाओं एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा की गई मांग पर कराए गए विभिन्न अतिरिक्त कार्यों के कारण परियोजना की लागत में वृद्धि हुई, इसकी स्वीकृति के बाद परियोजना की पुनरीक्षित लागत 7283.28 करोड़ है।
विज्ञापन


गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर एक नजर :
- चार जनपद के 172 गांव से होकर गुजरा एक्सप्रेस-वे
- 22029 किसानों से 1149 हेक्टयेर भूमि अधिग्रहित की गई
- कृषकों को 2030.29 करोड़ का भुगतान किया गया है
- नौ टोल/रैंप प्लाजा
- नौ रैंप चढ़ने उतरने के लिए
- दो जन सुविधा परिसर
- दो टॉयलेट कॉम्प्लेक्स
- सात फ्लाईओवर, आठ दिर्घ सेतु
- 124 अंडरपास, एक ओवरपास
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed