{"_id":"5e8618b78ebc3e774b5e2ce1","slug":"nine-suspects-found-in-district-sent-sample-for-investigation-azamgarh-news-vns518742315","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में मिले नौ संदिग्ध, जांच के लिए भेजा गया सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में मिले नौ संदिग्ध, जांच के लिए भेजा गया सेंपल
विज्ञापन
जिआजमगढ़। कोरोना संदिग्धों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगा है। गुरुवार को कुल नौ संदिग्ध प्रकाश में आए है। जिन्हें अलग-अलग क्वारंटीन सेंटरों पर भर्ती किया गया है और सभी के सेंपल जांच के लिए भेज दिये गये है।
वैश्विक महामारी कोरोना का असर अब जिले में भी तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को कुल 16 संदिग्ध मरीज मिले थे। जिनके सेंपल जांच के लिए भेजे गये थे वहीं 10 अन्य को क्वारंटीन में रखवाया गया था। गुरुवार को भी 9 नये संदिग्ध मरीज सामने आये है। इन सभी को आरके फार्मेसी कालेज सठियांव व जिला अस्पताल में रखवाया गया है। इसके साथ ही सभी के सेंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा जा रहा है। दो दिनों में जिले में कुल 25 संदिग्ध मिल चुके है, जिनके सेंपल जांच के लिए भेजे गये है।
आज भी मिला एक तब्लीगी संदिग्ध
आजमगढ़। दिल्ली में आयोजित मरकज में शामिल होकर लौटा एक और व्यक्ति गुरुवार को पकड़ में आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे फूलपुर से जिला अस्पताल लाकर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया हे। यह तब्लीगी जमात का व्यक्ति फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। लगभग 12-15 दिनों पूर्व वह दिल्ली में आयोजित मरकज में शामिल होकर लौटा था। मरकज में शामिल होकर लौटे लोगों में कोरोना के लक्षण की पुष्टि के बाद ग्रामीणों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे उसके घर से उठाया और जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया। इसका सेंपल भी जांच के लिए भेजा गया है।