फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine injured in various accidents

विभिन्न दुर्घटनाओं में नौ घायल

Mon, 18 May 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 18 May 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nine injured in various accidents
बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार में सोमवार की तड़के रोडवेज बस की अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो जाने से छह यात्री घायल हो गए। जिन्हें जिला और जौनपुर के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि मऊ डिपो बस इलाहाबाद से 35 सवारी लेकर आजमगढ़ होते हुए मऊ जा रही थी कि सुबह भीरा बाजार में विपरीत दिशा से तेज गति से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बस में सवार नौशाद 35 और नसीर 18 समेत छह यात्री घायल हो गए। नौशाद और नसीर को आजमगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि चार अन्य जिला अस्पताल जौनपुर में भर्ती कराए गए।
विज्ञापन


कप्तानगंज/बलरामपुर ः अतरौलिया थाना क्षेत्र के बसहियां गांव निवासी विमलेश (27), विजय (30) दोपहर बाइक से रिश्तेदार के घर जा रहे थे। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव के पास बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें दोनों घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार के पास रविवार की शाम अनियंत्रित आटो रिक्शा पलट जाने से फैयाज (27) शहर कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गांव का निवासी घायल हो गया। वह आटोरिक्शा से किसी रिश्तेदार के घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed