फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Nine death due to corona in Azamgarh, 118 new infected found

आजमगढ़ में कोरोना से नौ की मौत, 118 नए संक्रमित मिले

Wed, 12 May 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Nine death due to corona in Azamgarh, 118 new infected found
आजमगढ़/जहानागंज। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का ग्राफ कम होने लगा है। बीते चार दिनों से इसमें कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि मरने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। बुधवार को संक्रमितों की संख्या घटकर 118 पर आ गई। वहीं मेडिकल कालेज में उपचार करा रहे नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना का संक्रमण इतनी तेजी से बढ़ रहा था कि प्रतिदिन संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा 600 से ऊपर पहुंच गया था। पंचायत चुनाव के बाद इसमें और तेजी आई लेकिन पंचायत चुनाव के बाद प्रशासन संक्रमण को बढ़ने से रोकने के प्रयास में जुट गया। गांव-गांव में टीम भेजकर लोगों की सेंपलिंग कराने के साथ उनमें दवा का वितरण शुरू कराया। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगाकर घर-घर की जानकारियां जुटाई जा रही हैं। जिसका परिणाम है कि विगत चार दिनों से जनपद में कोरोना के संक्रमण में कमी देखने को मिल रही है। सीएमओ डा. एके मिश्रा की मानें तो संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों का परिणाम है कि संक्रमितों की संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण ने नौ लोगों की जान ले ली। मरने वालों में छह आजमगढ़ तथा तीन मऊ जिले के निवासी हैं। नोडल अधिकारी डा. दीपक पांडेय ने बताया कि बरदह थाना क्षेत्र की 65 वर्षीय महिला को 10 मई की दोपहर 12:30 बजे भर्ती किया गया, जिनका इलाज के दौरान बुधवार की सुबह नौ बजे हो मौत हो गई। जहानागंज की 50 वर्षीय महिला को 11 मई की रात 11 बजे भर्ती किया गया, जिनका बुधवार की सुबह 6:05 पर मौत हो गई। गंभीरपुर के 65 वर्ष वृद्घ को 8 मई की रात 9:30 बजे भर्ती किया गया, जिनका बुधवार की शाम 2:45 बजे मौत हो गई। अतरौलिया के 50 वर्षीय व्यक्ति को बुधवार को दोपहर 12:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान शाम 3:00 बजे मौत हो गई। जीयनपुर की 72 वर्षीय वृद्घा को 9 मई की दोपहर 12:40 पर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार दोपहर 1:15 बजे मौत हो गई। बिलरियागंज की 30 वर्षीय युवती को 9 मई की शाम 4:00 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर 12 बजे मौत हो गई। जबकि मऊ जनपद के हलधरपुर निवासी 35 वर्षीय युवक को बुधवार शाम 2:45 बजे भर्ती किया गया। इलाज के थोड़ी देर बाद 3:30 बजे मौत हो गई। मऊ जनपद के मधुबन निवासी 72 वर्षीय वृद्घा को 9 मई की शाम सात बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की भोर में तीन बजे मौत हो गई। जबकि मऊ जनपद की ही हलधरपुर निवासी 75 वर्षीय वृद्घा को 11 मई की शाम 4:15 बजे भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की रात दो बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed